देहरादून, फरवरी 24 -- 21 व 22 फरवरी को चंडीगढ़ में आयोजित 13 वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक सहित कुल पांच पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। टीम के कोच ओलंपियन मनीष रावत ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बेहतरीन टाइमिंग के साथ पदक हासिल किए। महिला फुल मैराथन रेस वॉक स्पर्धा में पायल ने 3 घंटा 39 मिनट 57 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। हाफ मैराथन रेस वॉक में मानसी नेगी ने 1 घंटा 42 मिनट 58 सेकंड का समय दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-20 बालक वर्ग की 5 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। तुषार पंवार ने 19 मिनट 29 सेकंड का समय नि...