जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- नेशनल यूथ फेस्टिवल कल, इंडोर स्टेडियम में होंगे विविध प्रतियोगिताएं जामताड़ा,प्रतिनिधि। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से 18 दिसंबर (गुरुवार) को जीतूडंगाल स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय नेशनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी 17 दिसंबर तक जिला खेल कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन प्रपत्र जिला खेल कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विभाग ने स्पष्ट क...