मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। आईआईटी दिल्ली की नेशनल मैथमेटिक्स प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के तीसरी कक्षा के अथर्व ने इतिहास रच दिया है। वह सकरा के पिपरा विशनपुर गांव का रहने वाला है। अथर्व के पिता मनु कुमार और माता अमृता कुमारी दोनों पेशे से अधिवक्ता हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि अथर्व को गणित में काफी रुचि है। उसके पिता ने बताया कि आईआईटी के तत्वावधान में 22 दिसंबर को आयोजित नेशनल मैथमेटिक्स प्रतियोगिता में अथर्व ने अद्भुत प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। अथर्व ने महज 12 मिनट 25 सेकंड में 100 सवाल हल किए और वह भी 100 प्रतिशत शुद्धता के साथ। उसने निर्णायकों को प्रभावित किया। अथर्व वर्तमान में सैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक पब्लिक स्कूल, डुमरी में तीसरी कक्षा का छात्र है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.