मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, अनामिका। जिले समेत सूबे के मॉडल विद्यालयों में नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के आधार पर ही बच्चों का नामांकन होगा। सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए यह निर्देश मिला है। इसे लेकर शुक्रवार को एससीईआरटी ने गाइडलाइन जारी किया। इन विद्यालयों में 9वीं कक्षा से ही ओलिंपियाड समेत अन्य प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी। राज्य के हर जिले में एक-एक और सभी 534 प्रखंड में एक-एक मॉडल विद्यालय संचालित किया जाना है। इस मॉडल विद्यालय में नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कराई जाएगी। नियमित टेस्ट सीरिज और उपलब्धि का विश्लेषण विशेषज्ञों द्वारा किया जाना है। एससीईआरटी ने निर्देश दिया है कि इसमें नामांकन के लिए आरक्षण नियमावली के अनुसार कोटिवार आरक्षण लागू होगा। इन विद्यालयों में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.