मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन की तरफ से 11 जनवरी को चिकित्सा जांच शिविर लगाया जाएगा। इसकी जानकारी संगठन के उत्तर बिहार के समन्वयक डॉ आदित्य रंजन और सचिव बिहार डॉ अंकेश प्रभाकर ने दी। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले में 45 जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में इलाज के साथ नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया जाएगा। इस शिविर में मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.