लखनऊ, फरवरी 13 -- नेशनल पीजी कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से दो दिवसीय वार्षिक इंटर-कॉलिजिएट टेक्निकल फेस्टिवल टेकफेस्ट 5.0 का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। बताया कि युवाओं में रचनात्मकता और वास्तविक जीवन की समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया गया। यह केवल तकनीकी प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल को मंच देने की एक पहल रहा। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और व्यावहारिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट लखनऊ में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सिस्टम्स के प्रोफेसर डॉ. अरुणाभा मुखोपाध्याय ने विद्यार्थियों प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों और वास्तविक जीवन...