लखनऊ, मार्च 11 -- नेशनल पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2025-26 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 16 मार्च से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म मिलने शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कॉलेज वेबसाइट पर जारी है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक की 2650 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेज मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (लुआक्मैट) एवं लखनऊ यूनिवर्सिटी एसोसिएटेड कॉलेज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (लुआक्सैट) के लिए भी फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, एमए, एमकॉम, एपीएच, पीजी डिप्लोमा कोर्स का आवेदन शुल्क 900 रुपये होगा। लुआक्मैट कोर्स के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.