लखनऊ, दिसम्बर 17 -- नेशनल पीजी कॉलेज (स्वायत्त) ने पीएचडी कार्यक्रम की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास व शारीरिक शिक्षा विषयों के लिए घोषित हुई है। वर्तमान सत्र में पीएचडी के लिए कुल 34 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 25 अभ्यर्थी अनुसंधान प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए। लिखित परीक्षा के आयोजित साक्षात्कार में कुल 23 अभ्यर्थी शामिल रहे। महाविद्यालय में पीएचडी के लिए कुल 10 पद उपलब्ध थे। योग्यता व मेरिट के आधार पर कुल आठ अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची तैयार कर महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दो पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी न होने के कारण वे रिक्त रह गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...