साहिबगंज, सितम्बर 9 -- बोरियो। प्रखंड के चसगांवा पंचायत भवन में मंगलवार को सोशल ऑडिट की टीम के द्वारा नेशनल पेंशन स्कीम के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। सोशल ऑडिट की टीम ने लाभार्थियों से आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र तथा बैंक पासबुक का सत्यापन किया। कुल 354 लाभुकों का भौतिक सत्यापन होना है। मौके पर सोशल ऑडिट टीम के सदस्य मुंशी सोरेन, मथियस हेम्ब्रम, राजेन्द्र सोरेन, पंचायत सचिव रतन लाल टुडू, पंचायत स्वयंसेवक, जल साहिया सहित लाभुकगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.