लखनऊ, फरवरी 7 -- नेशनल पीजी कॉलेज में छठी चंद्रभानु गुप्ता मेमोरियल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत ओपन, बालिका, अंडर-08, अंडर-12, अंडर-14, वेटरन (60 वर्ष से अधिक) तथा बेस्ट नेशनल पी.जी. कॉलेज खिलाड़ी श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का आयोजन हलवासिया फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। परिणाम इस प्रकार रहे बालक (ओपन) वर्ग में एम.आर.टी. के गोपाल कृष्ण महेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लखनऊ के कपिल कुमार खरे द्वितीय तथा वाराणसी के माज इकबाल तृतीय स्थान पर रहे। दिल्ली के अक्षत नेगी ने चतुर्थ, वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी ने पंचम एवं प्रयागराज के मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी ने छठा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग ...