रुडकी, मार्च 18 -- ग्रेटन नोएडा स्थित अमेठी यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल पैरा पावनलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शहर की भारती अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। वापस लौटने पर उनके कोच और अभिभावकों ने खिलाड़ी भारती का स्वागत किया। बीते 16 से 18 मार्च तक ग्रेटन नोएडा स्थित अमेठी यूनिवर्सिटी में 22 वीं सीनियर, 17वीं जूनियर और सब जूनियर नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें उत्तराखंड की तरफ से प्रतिभाग करते हुए रुड़की की भारती अग्रवाल ने वुमेंस-55 किलोग्राम भारवर्ग में सीनियर के साथ खेलते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से भारती ने रुड़की के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.