बेगुसराय, जनवरी 5 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले के प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी जोशी कुमार ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। बिहार पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलम्पिक्स बिहार एवं बिहार दिव्यांग खेल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बिहार स्टेट पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल-2026 में जोशी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया और नेशनल पारा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता चार जनवरी 2026 को बीपी सिन्हा फिजिकल कॉलेज मैदान, राजेंद्र नगर, पटना में आयोजित की गई, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के पुरुष व महिला पारा पावर लिफ्टिंग खिल...