कोडरमा, फरवरी 10 -- परसाबाद स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, पासवा जिला अध्यक्ष बी.एन.पी. वर्णवाल, सचिव तौफिक सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे। विद्यालय के निर्देशक मुश्ताक खान ने विदाई पा रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र विद्यालय परिवार का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे। प्राचार्य मुश्ताक खान ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे विद्यालय के मूल्यों को अपने जीवन में...