बेगुसराय, फरवरी 5 -- बेगूसराय। शहर के मारवाड़ी मोहल्ला के स्व. शंभू बजाज के सुपौत्र एवं संतोष बजाज के पुत्र चेतन बजाज एनयूएआईएस कोच्ची की ओर से आयोजित नेशनल ट्रायल एडवोकेसी प्रतियोगिता 2026 में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता बने। इस उपलब्धि से चेतन बजाज ने अपने माता-पिता के साथ-साथ बेगूसराय को भी गौरवांवित करने का काम किया। चेतन बजाज वर्तमान में केआईआईटी लॉ उड़ीसा में प्रथम वर्ष के छात्र हैं। प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिष्ठित ला कॉलेज के छात्र भाग लेते हैं। चेतन बजाज की इस उपलब्धि पर अधिवक्ता फिरोज आलम. श्रृषिकेश पाठक. अवधेश कुमार राय. शिवदयाल. पूर्व जिला पार्षद मनीषा कुमारी. दीपक बजाज आदि ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.