गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- देवकली। सैदपुर ब्लॉक के राजनपुर मुड़ियार की रहने वाली दीक्षा कुशवाहा ने भोपाल में आयोजित 45वीं रोइंग (टेल) नेशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 26 से 30 नवंबर तक भोपाल में आयोजित हुई, जिसमें अंतिम दिन दीक्षा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी बहन अंजनी कुशवाहा भी रोइंग खिलाड़ी हैं, हालांकि वे इस बार प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुईं। दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया। वे बंगाल 70वीं रेजीमेंट ग्रुप में कार्यरत सुबेदार अशोक सिंह कुशवाहा और दुर्गावती कुशवाहा की पुत्री हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश के कोच कुदरत अली, तेलंगाना की कोच गीता देवी और इस्माइल बेग से प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। उनकी इस उपलब्धि पर धर्मेंद्र, रामाश्रय, शिवपुजन, राजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.