बलिया, फरवरी 24 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। हुगली (पश्चिम बंगाल) में 24 फरवरी से एक मार्च तक होने वाली 46वीं सब जूनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीम रविवार देर शाम घोषित कर दी गई। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम (बलिया) में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रदर्शन के आधार पर 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम सोमवार की सुबह हुगली (पश्चिम बंगाल) के लिए रवाना हुई। जिले के नरही निवासी नीरज राय को उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम (बालक) के मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बालिका टीम में जनपद के नरही निवासी शीतल वर्मा ने अपनी जगह बनाई है। शीतल नरही में नीरज राय के प्रशिक्षण में संचालित...