देहरादून, जनवरी 28 -- 38 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड के सफल आयोजन की पहली वर्षगांठ पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 5 किलोमीटर वॉक रेस एवं 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल विभाग उत्तराखंड और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के समन्वय से हुआ। इन प्रतियोगिताओं में सिमरन, तुषार, अंजली, प्रियांशु विजेता रहे। उत्तराखंड के विशेष प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) अमित सिन्हा के दिशा निर्देशन में हुई इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में 5 किमी वॉक और 3000 मीटर दौड़ कराई गई। जिसमें लगभग 100 एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर अमित सिन्हा एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने विजेता खिलाड़ियों एवं निर्णायकों को नेशनल गेम्स के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ...