हल्द्वानी, जनवरी 29 -- कालाढूंगी। भगवती शाह खो-खो क्लब के 5 खिलाड़ियों का चयन सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्लब के अध्यक्ष तारा चंद ने बताया कि बालिका वर्ग में तनीषा परगाईं, लतिका बसेड़ा, बालक वर्ग में चेतन बुढलाकोटी, मयंक कुमार, कौशल शाह का चयन हुआ है। उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संघ के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में होगी। ग्राम प्रधान आशा मेहरा, मनमोहन बसेडा, राजेश बिष्ट, लता बिष्ट, राजेंद्र नेगी, निलेश कुमटिया, आनंद राम, अजय सैनी ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...