वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। गांवों की बेटियों ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिल जाए तो वह अपनी छाप राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ सकती हैं। इसका सटीक उदाहरण लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक रग्बी फुटबाल टीम के चयन परीक्षण में देखने को मिला। चयन परीक्षण में प्रदेश की 38 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। फाइनल लिस्ट जारी की गई तो वाराणसी की चार बालिकाओं का नाम शामिल था। जिला रग्बी फुटबाल संघ वाराणसी के अध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि वाराणसी के विकास इंटर कालेज की चार छात्राओं काजल यादव, छवि गुप्ता, प्रियांशी सिंह और काजल चौहान को टीम में शामिल किया गया है। नेशनल रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप गर्ल्स भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 16 से 17 जनवरी तक खेली जाएगी। बालिकाएं 10 से 15 किलोमीटर साइकिल चला कर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने आती हैं। ड...