मिर्जापुर, दिसम्बर 25 -- चेतगंज। प्रियंका गुप्ता का नेशनल क्रिकेट में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। विकासखंड कोन क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी महेश कुमार गुप्ता की पुत्री प्रियंका गुप्ता बसंत इंटर कॉलेज में कक्षा 8 की छात्रा है। वर्ष 2023 में विद्यालय लेवल से क्रिकेट खेल कर स्टेट लेवल में स्थान बनाया था। इस वर्ष स्टेट लेवल का क्रिकेट खेलकर नेशनल क्रिकेट में स्थान बनाया है। कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका गुप्ता का नेशनल क्रिकेट में चयन होने पर विद्यालय परिवार व क्षेत्र के लोगों ने उसके घर पहुंच कर माला पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिलाया। बधाई देने वालों में महेश कुमार गुप्ता,समाजसेवी रवि यादव, शशिकांत यादव,पृथ्वीराज सिंह ,पंकज आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.