जमशेदपुर, जनवरी 3 -- चलती ट्रेन में होने वाले अपराध को रोकने के लिए आरपीएफ (रेल सुरक्षा बल) क्राइम मैपिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। क्राइम मैपिंग सिस्टम से आरपीएफ को ऐसे अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत होगी, जो स्टेशन और ट्रेनों में अपराध करने के बाद से फरार चल रहे हैं। अपराधियों की फोटो, केस का रिकॉर्ड, उंगलियों के निशान व अन्य जानकारी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इससे फरार अपराधी के वेश भूषा बदलने पर भी स्क्रैच के माध्यम से पहचान करने, उसके ठिकाने का पता लगाने और पकड़ने में आरपीएफ को सहूलियत होगी। रेलवे बोर्ड से आरपीएफ महानिदेशक ने दक्षिण पूर्व जोन के आरपीएफ अफसरों को क्राइम मैपिंग सिस्टम में काम करने की ट्रेनिंग देने का आदेश दिया है। इससे खड़गपुर में इंस्पेक्टरों को ट्रेनिंग दी गई है, जबकि सब इंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.