लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, संवाददाता। नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 50 से ज्यादा छात्रों को अलग-अलग कंपनियों ने चयनित कर लिया गया। इन छात्रों को अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने से पहले ही नौकरी का मौका मिल गया है। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में विप्रो, प्लैनेट स्पार्क, आईपीएच टेक्नोलॉजीज, यूडीकेए, सिग्मा ट्रेड विंग्स, क्लोवेक वेल्थ, ईज माय ट्रिप और स्टैंजा लिविंग जैसी कंपनियां शामिल हुईं। प्लैनेट स्पार्क ने साढ़े छह लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज पर बीएससी के श्रेयांश श्रीवास्तव, सिग्मा ट्रेड विंग्स ने एक लाख 80 हजार से दो लाख 40 हजार रुपये के सालाना पैकेज पर यूजी स्तर के पाठ्यक्रमों में अंशिका गुप्ता, दीक्षा सिंह, पलक चौहान, पार्थ, समृद्धि त्रिपाठी, संस्कृति गुप्ता, सव...