मैनपुरी, नवम्बर 19 -- डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा मैनपुरी के पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कस्बा स्थित नेशनल पीजी कॉलेज के छात्र अजय कुमार ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। राधा स्वामी को रजत, आर्यन यादव को कांस्य पदक हासिल हुआ। बालिका वर्ग में छात्रा शिवा को स्वर्ण पदक, श्वेता को रजत पदक मिला। प्राचार्य एसके निमेष, खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष रनवीर सिंह, अरविंद कुमार, डा. एमके आनंद, आदित्य गुप्ता, योगेश कुमार, आनंद मोहन, नेहा शाक्य, अनंत मिश्रा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर विशाल यादव, विनय कुमार, पंकज दीक्षित, संजय सक्सेना, अवधेश शुक्ला, जयवीर सिंह, अमित सुरेश चंद्र, अभिनव भटनागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.