अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। भोपाल के लोअर लेक में आयोजित 36वीं सीनियर कैनो स्प्रिंट नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गांव गोरौला के निर्भय सिंह लौर ने कांस्य पदक जीता है। देशभर से आए शीर्ष खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। निर्भय वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव गोरौला में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने निर्भय को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.