बलिया, दिसम्बर 6 -- बलिया, संवाददाता। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी की तैयारी पूरी हो चुकी है। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर 17 बालक व बालिका वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन आठ दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए शनिवार को राजस्थान, मणिपुर, ओडिशा, केरल व तमिलनाडु समेत लगभग आधा दर्जन टीमें पहुंच गयी। रात में अलग-अलग प्रांतों की एक दर्जन टीमों के पहुंचने की उम्मीद थी। कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 28 प्रदेशों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों एवं आठ अन्य यूनिट समेत कुल 44 टीमों से 880 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना है। आयोजन समिति द्वारा शनिवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल क...