जमशेदपुर, जनवरी 10 -- हरियाणा के रोहतक में 3 से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाली नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का चयन कर लिया गया है। गुरुवार को हुए चयन ट्रायल के बाद शुक्रवार को खिलाड़ियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित ट्रायल में रामगढ़, पतरातु, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम से आए कुल 40 एथलीटों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़ के साथ मिनी जैवलिन और शॉटपुट स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। चयनित पुरुष टीम में रामू बेसरा, जुनेद बाबू राय, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार और सायन मंडल शामिल हैं, जबकि महिला टीम में ममता कुमारी, सबिता सरदार, राखी केरकेट्टा और प्रीति कुमारी का चयन हुआ है। पुरुष टीम के कोच शुभम कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.