भदोही, दिसम्बर 25 -- भदोही, संवाददाता। प्रयागराज जिले के सरास ममरेज थाना क्षेत्र मियां का पुरा (मोहद्दीनपुर चौराहा) निवासी 33 वर्षीय शुभम सोनी की मौत दम घुटने से हुई थी। संभवत: कार की स्टेयरिंग से चोट आने के कारण मुंह से खून आया था। उधर, स्वजन कार चालक पर हत्या का आरोप मढ़ रहे हैं। पुलिस प्रकरण की हर एंगल से जांच कर रही है। बता दें कि उक्त गांव निवासी सालिमराम सोनी के बेटे शुभम मर्चेंट नेवी में चीफ कूक के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात वह फ्लाइट से बाबतपुर, वाराणसी आए थे। वहां से पड़ोस के गांव निवासी कार चालक राजू भारतीय के साथ घर के लिए निकले। गुरुवार को बेटी का पहला जन्म दिन था। ऐसे में वह परिवार को सरप्राइज देना चाहते थे। उधर, सोमवार की रात भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित फत्तूपुर गांव में करीब डेढ़ बजे हादसे में जान चली गई। पुलिस का दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.