कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता भारतीय नौसेना को अब आईआईटी कानपुर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स तकनीक की मदद से मजबूत करेगा। इसको लेकर आपसी सहमति बन गई है। वहीं, आईआईटी में विकसित तकनीक की मदद से समुद्री सुरक्षा को भी मजबूत किया जाएगा। संस्थान के वैज्ञानिक अत्याधुनिक तकनीक की मदद से बंदरगाहों को साइबर सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिसे और मजबूत करने की तैयारी है। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को आईआईटी कानपुर का दौरा किया। संस्थान के उप निदेशक प्रो. बृजभूषण, एसआईआईसी प्रभारी प्रो. दीपू फिलिप, डीन आरएंडडी प्रो. तरुण गुप्ता ने संस्थान के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) और सी3आई हब में चल रहे नवाचार और अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिकों ...