किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। संवाददाता नेवी ऐप के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड मामले में संबंधित राशि रविवार को साइबर थाना द्वारा पीड़ित को वायस लौटाया गया। कुल 15 हजार रुपए की राशि लौटाई गई। पीड़ित युवती के द्वारा संबंधित शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई गई थी। दर्ज शिक़ायत के बाद धोखाधड़ी राशि को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक स्थानांतरित करवाया गया। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल व हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर ठग ने एक ऐप के जरिए धोखाधड़ी की थी। साइबर ठग फर्जी लिंक भेजकर या किसी बहाने ओटीपी लेकर अकाउंट से रुपए उड़ाने की फिराक में रहते है। पुलिस के अनुसार ऐसे मामले में आमतौर पर पैसे वापस आना मुश्किल होता है, क्योंकि ठग तुरंत रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर देते हैं। लेकिन किशनगंज पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की। बैंक और संबंधि...