बहराइच, मई 9 -- पयागपुर। लौकाही निवासी जयंत कुमार पुत्र विजय कुमार(35) ने शुक्रवार को दोपहर में कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में आपसी कलह के कारण जयंत ने आत्महत्या की बताया जा रहा है। मृतक नेवी में इंजीनियर था। उसकी पत्नी अपने मायके में थी। मृतक के एक बच्चा भी है। सामुदायिक स्वास्थ्य पयागपुर लाने तक जयंत की मृत्यु हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित किया। शव को पुलिस में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...