जहानाबाद, जून 6 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के बधार से गुरुवार की रात दो किसानों के समरसेबल मोटर की चोरी कर ली गई। सुबह किसान लोग सिंचाई के लिए खेत में गए तो देख के समर्सिबल का बॉक्स टूटा हुआ है और मोटर गायब है। मोटर गांव के शालिग्राम शर्मा और गिरीश शर्मा की थी। समर्सिबल मोटर चोरी होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इस समय धान की फसल के लिए बिछड़े डाले जा रहे हैं इसके बाद धान रोपने के लिए सिंचाई की आवश्यकता होगी। मोटर चोरी होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में किसानों के द्वारा मखदुमपुर थाने को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.