हरदोई, फरवरी 1 -- अतरौली। ग्राम ओढ़ा पट्टी मजरा सोलिहनपर निवासी एक मजदूर का शव नेवादा में सड़क किनारे एक पेट्रोल पंप से कुछ दूर मिला। ग्राम ओढ़ा पट्टी निवासी 55 वर्षीय राजू मजदूरी करता था। भाभी राजकुमारी ने बताया कि वह शराब का लती था। 20 साल पहले उसकी पत्नी शकुंतला छोड़कर चली गई थी। उसके एक बेटा लवकुश और बेटी निशा है, जो उसी के साथ चली गई थी। राजू यहीं रहकर मजदूरी करता था। रविवार को दिन में 12 बजे राजू घर से निकल कर गांव में शंकर भगवान मंदिर के चबूतरे की साफ-सफाई कर कहीं चला गया था। तब से वापस नहीं आया। करीब तीन बजे नेवादा में माल अतरौली रोड किनारे एक पेट्रोल पंप से कुछ दूर राजू का शव पड़ा देखा गया है। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है विधिक कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.