कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर, संवाददाता। जनरलगंज स्थित विनोद साड़ी सेंटर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर की तलाश में पुलिस टीम नेवादा टोल प्लाजा के आस-पास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर रही है। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर नेवादा टोल प्लाजा तक पुलिस को दिखाई दिया है। पुलिस जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है। साकेत नगर निवासी रमेश चंद्र की जनरलगंज में विनोद साड़ी सेंटर की दुकान है। बीते सात दिसंबर की देर रात शातिर चोर ने उनकी दुकान का शटर काटकर गुल्लक में रखे आठ लाख रुपये पार कर दिए थे। बादशाहीनाका थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग कर नेवादा टोल प्लाजा तक गया है। उसके आगे आरोपित कहा गया है। इसके लिए आस-पास के जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा ...