रांची, जनवरी 28 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के उरुगुट्टू स्थित भेलवाटांड़ मैदान में विंटर सीरीज 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। फाइनल मुकाबला बड़ागाईं क्रिकेट क्लब और 11 स्टार क्रिकेट क्लब, नेवरी के बीच खेला गया। इस मैच में बड़ागाईं की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 रनों से जीत दर्ज की और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मैच के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के रांची जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाकिम अंसारी थे। उन्होंने बल्लेबाजी कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष माजराहुल अंसारी, साजिद अंसारी, आकिब अंसारी, छोटू अंसारी, नदीम अंसारी, नाजिम अंसारी, जाबिर अंसारी, अफरोज अंसारी और सुभान अंसारी का अहम योगदान रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.