भागलपुर, जुलाई 18 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता । शुक्रवार को एकलव्य काॅलेज मोड़ बोधवन तालाब में नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पाइन ट्री, गुलाब, अरहुल, स्नैक प्लांट, शमी, कड़ी पत्ते, लेमन ग्रास के 13 पौधे लगाए गए।पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण जिला संयोजक महेंद्र कुमार बर्णवाल ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं अखिल भारतीय पेड़ उपक्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि 2008 से ही पर्यावरण भारती महापुरुषों के जन्म दिवस पर पौधारोपण अभियान चलाते आ रहा है। शाण्डिल्य ने बताया कि 18 जुलाई नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस है। मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसकेई के म्वेजो गांव में हुआ था। 1990 में भारत सरकार ने भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.