औरंगाबाद, जनवरी 3 -- डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सौजन्य से देव प्रखंड अंतर्गत बसडीहा पंचायत के नेयापुर गांव में एकदिवसीय बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ श्याम किशोर और वार्ड संख्या 9 के वार्ड पार्षद श्रीनिवास यादव ने किया। यह शिविर देव प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पशुपालकों ने समय पर गर्भाधान नहीं कर रही पशुओं की समस्याओं को लेकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों की समस्याओं का समाधान किया और नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया। शिविर में पशुपालकों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान रवींद्र नाथ प्रसाद, अभयानंद सिंह, अनिल पासवान, रामबचन सिंह, राम इकबाल सिंह, ऋषभ राज, सतीश कुमार, शंकर चौधर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.