जामताड़ा, अक्टूबर 25 -- नेम निष्ठा और आस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरी, नहाए खाए आज कुंडहित, प्रतिनिधि। नेम निष्ठा और आस्था के महापर्व छठ की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। छठव्रतियो द्वारा शनिवार को नहाए खाए के साथ चार दिवसीय महापर्व का प्रारंभ किया जाएगा। छठ को लेकर चल रही तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। छठव्रतियो द्वारा पूजा में लगने वाले सामग्रियों को संग्रहित कर लिया गया है। कल छठव्रतियो द्वारा छठ पूजा में प्रसाद के रूप में अर्पित किए जाने वाले गेहूं के आटे से बनने वाले ठेकुआ को बनाने के लिए गेहूं को धोकर सुखाया जाएगा। जानकारी के अनुसार चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाए खाए के साथ होती है। जिसके अगले दिन रात को छठव्रतियो द्वारा खरना पूजा कर इष्ट देवता को भोग अर्पित किया जाता है और स्वयं भी भोग और जल ग्रहण किया जाता है। जिसके बाद से अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.