लोहरदगा, अगस्त 12 -- लोहरदगा, संवाददाता। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। कहा कि हम सब मिलकर आने वाले समय में गुरुजी के अधूरे सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। गुरुजी सदैव झारखंड और झारखंड वासियों के हितों की लड़ाई लड़ी। उनके जाने से मानो पूरा झारखंड शोक में डूब गया है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को झारखंड वासी कभी नहीं भूल पाएंगे। दूसरे शब्दों में कहूं तो झारखंड की जनता के दिल में गुरुजी के प्रति प्यार और सम्मान सदैव बना रहेगा। गुरुजी ने युवा अवस्था से ही अपना सब कुछ झारखंड वासियों के लिए समर्पित कर दिया। स्वयं कष्ट में रहकर भी झारखंड अलग राज्य के आंदोलन को प्रखर बनाकर हमें झार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.