जहानाबाद, फरवरी 5 -- रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के झूनाठी गांव में बुधवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने नेबारी के पुंज में आग लगा दिया। इस संबंध में किसान पवन कुमार ने बताया कि हजारों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात गांव में सब कुछ सामान्य था। देर रात किसी अज्ञात शरारती तत्व ने पुंज में आग लगा दी। सुबह जब ग्रामीण नींद से जागे तो नेबारी के पुंज से धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा पुंज जलकर राख हो चुका था। फोटो- 05 फरवरी जेहाना- 20 कैप्शन- प्रखंड के झुनाठी गांव में बुधवार की देर रात आग लगने से जली पिंज का जानकारी प्राप्त करते पुलिस कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...