नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हाईकोर्ट ने नेपाल में जेन-जी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में मारी गई एक भारतीय महिला के पति द्वारा दायर याचिका को नौ फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। याचिका में नेपाल में महिला की मौत के लिए जवाबदेही तय करने और मुआवजे की मांग की गई है। मृतका राजेश गोला के पति रणबीर सिंह गोला ने अधिवक्ता अभिषेक चौधरी के माध्यम से दायर याचिका में भारत सरकार, संबंधित संवैधानिक अधिकारियों व काठमांडू के एक लग्जरी अंतरराष्ट्रीय होटल प्रबंधन से सौ करोड़ रुपये के संवैधानिक मुआवजे की मांग की गई है। इसमें दावा किया गया है कि काठमांडू में विरोध प्रदर्शनों, आगजनी, व्यापक अशांति और हिंसा के बावजूद होटल प्रबंधन कथित तौर पर मेहमानों को स्थित नियंत्रण में होने का आश्वासन देता रहा। उसे चेक आउट करने से रोका ...