बगहा, मार्च 17 -- बेतिया,हमारे संवाददाता। पर्यटकों को बेहतर 'होम स्टे की सुविधा देने के लिए जिले के थरुहट क्षेत्र से इच्छुक लोगों की 15 से 20 सदस्यीय टीम नेपाल के माड़ी वैली स्थित बेहतरीन होम स्टे की सुविधाओं का अध्ययन करेगी। इनके साथ इको विकास समिति (ईडीसी) के सदस्य भी शामिल होंगे। पहले भी वीटीआर प्रशासन की ओर से थारु समाज के लोगों की टीम को होम स्टे के अवलोकन व अध्ययन के लिए नेपाल के माड़ी वैली भेजा गया था। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में होम स्टे की सुविधा को और भी विकसित करने के लिए वीटीआर प्रशासन सक्रिय हो चुका है। कुछ वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के ताडोबा नेशनल पार्क से जुड़े होम स्टे की खूबियों का भी वीटीआर के द्वारा अध्ययन किया जा चुका है। बता दें कि फिलहाल नेपाल का माड़ी वैली अपनी तरह- तरह के होम स्टे की आकर्षक सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.