मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शादी की नीयत से नेपाल से भागकर मुजफ्फरपुर पहुंचे किशोर-किशोरी को रेल थाने की पुलिस ने जंक्शन पर पकड़ा। रेल पुलिस की टीम खुफिया विभाग और किशोरी के भारत में रहने वाले रिश्तेदारों से मिली सूचना के आलोक में जंक्शन पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही थी। इस दौरान दोनों प्लेटफॉर्म एक पर बैठे दिखे। इसके बाद रेल थाना के पदाधिकारी उसके पास पहुंचे और दोनों को कब्जे में लेकर पूछताछ की। पहले तो दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पता भी गलत बताया। फिर पुलिस ने दोनों को उनकी तस्वीर दिखाई। जिसपर दोनों चौक गए और फिर पुलिस को पूरी कहानी बताई। दोनों इंटर के छात्र हैं। दो साल से एक दूसरे को जानते हैं। किशोरी का रिश्तेदार सीतामढ़ी में रहता है। ये दोनों भागकर मुंबई जाने वाले थे। सुबह में अवध एक्सप्रेस छूट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.