लखनऊ, दिसम्बर 17 -- भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से एक बड़ी मानव तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी गई। रुपईडीहा बॉर्डर आउट पोस्ट क्षेत्र में 16 दिसंबर को बीआईटी टीम और मानव तस्करी निरोधक इकाई की कार्रवाई में नेपाल से भारत लाई जा रही नेपाली किशोरी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। आरोपी नेपाली युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सशस्त्र सीमा बल की बीआईटी टीम और एएचटीयू सीमा पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर आते युवक और नाबालिग लड़की को रोककर पूछताछ की गई। युवक को लड़की भारत लाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 15 वर्षीय नेपाली लड़की को लखनऊ ले जाने की योजना थी। युवक की पहचान सानू सुनार निवासी जिला डांग नेपाल के रूप में हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.