मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नेपाल से बंगाल जा रही कंटेनर गुड्स ट्रेन के पहिया में गड़बड़ी आ गई। उसके बाद रैक से जोरदार आवाज आने लगी। ट्रेन को धीमी रफ्तार में मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर लगाया गया। उसकी गहनता से लोको पायलट और ट्रेन गुड्स मैनेजर ने जांच की। इस दौरान एक पहिया में तकनीकी गड़बड़ी मिली। उसे तत्काल दुरुस्त कर दिया गया। 14 मिनट रुकने के बाद कंटेनर गुड्स ट्रेन को समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया। हालांकि, इससे यातायात प्रभावित नहीं हुई। कंटेनर गुड्स ट्रेन के लोको पायलट व ट्रेन गुड्स मैनेजर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर ट्रेन इसी गड़बड़ी के साथ चलती रहती तो जिस बैगन में गड़बड़ी मिली थी, वह जाम होकर बेपटरी हो जाती। जंक्शन पर बताया गया है कि यह कंटेनर नेपाल के बीरगंज स्थित इनलैंड कंटेनर डिपो से ...