मऊ, फरवरी 21 -- मऊ, संवाददाता। नेपाल के पोखरा से विश्व शांति के लिए पदयात्रा निकालकर शुक्रवार को जैन धर्म के प्रमुख विचारक, समाज सुधाकर नेपाल केसरी डॉ.मणिभद्र मुनि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मऊ शहर पहुंचा। मऊ शहर पहुंचने पर समाज सेवियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। नेपाल केसरी डॉ. मणिभद्र मुनि ने बताया कि वे अब तक नेपाल और भारत के विभिन्न राज्यों में लगभग 90000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा कर चुके हैं। डॉ. मणिभद्र मुनि धर्म को मानवता की सेवा और प्रकृति के संरक्षण का माध्यम बताया। उन्होंने बताया कि आज विश्व शांति के लिए मानवता के धर्म का पालन करना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों को संस्कृति, संस्कार और शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक...