देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। नेपाल में आयोजित प्रथम तंग इल मूडो, कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पांच खिलाड़ियों ने पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। मंगलवार को नेपाल से वापस आने पर टीम के खिलाड़ियों का सदर रेलवे स्टेशन पर फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर संजय कुमार राम ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। तीन जनवरी से पांच जनवरी तक नेपाल के धनगढ़ि जिला स्पोर्टस स्टेडियम में कोरियन ओपन मार्शल आर्ट इंटरनेशनल चैंपियनशिप आयोजित हुई थी। इसमें देश के कुल 43 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में जिले को तीन स्वर्ण, एक सिल्वर और एक कांस्य पदक मिला। 25-30 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा वर्मा, 30-35 किग्रा भार में आशि मिश्रा और 60-65 किग्रा भार में आयुष यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किय...