गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सस्ते इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और भारी डिस्काउंट का लालच देकर लोगों की गाढ़ी कमाई डकारने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की टीम ने इस गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरोह विशेष रूप से विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब नेपाल के रहने वाले एक पीड़ित ने गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले नेपाल में उसकी मुलाकात दो भारतीय युवकों से हुई थी। उन युवकों ने खुद को रसूखदार बताते हुए दावा किया कि वे अमेरिका से सीधे आईफोन मंगवाते हैं और उसे बाजार से बेहद कम कीमत पर उ...