गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। होली त्योहार के मद्देनजर बाजार में मिलावटी तेल और घी खपाए जा रहे हैं। ऐसी में तेल, घी खरीदते समय सावधानी जरूर बरतें। नेपाल से आयातित रिफाइंड का नमूना असुरक्षित पाया जा चुका है, जबकि दो कंपनियों की घी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है। होली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जांच में की गई सुस्ती के कारण मिलावट खोरों को मिलावट का धंधा चमकाने का अवसर मिल रहा है। नेपाल में आयातित रिफाइंड आयल का नमूना असुरक्षित आ गया तो मंडी में इस तेल के दूसरी बार नमूने लिए गए। शासन की ओर से नामित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महेवा मंडी और साहबगंज में दो दिन तक जांच कर नेपाली तेल के बारे में जानकारी और नमूने लिए। इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मीडिया को भी जानकारी नहीं दी है, जबकि आशंका है कि दूसरी बार की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.