लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- लखीमपुर, संवाददाता। नेपाल के शुक्लाफांटा व वर्दिया नेशनल पार्क से निकलकर आए हाथियों ने एक बार फिर नया ठिकाना खोजना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से वे जंगल से निकलकर खेत और बस्ती की ओर नहीं आए हैं। वन विभाग का मानना है कि अब हाथी या तो रेंज बदल रहे हैं या फिर नेपाल की ओर जाने का रुख कर रहे हैं। इस वजह से इन हाथियों की निगरानी और लोकेशन और बढ़ा दी गई है। हर साल मानसून में आने वाले हाथी इस बार नेपाल से भारत के जंगलों में सर्दी के मौसम में ही आ गए हैं। भोजन और सुरक्षित आवास की तलाश में हाथियों का दल तीन महीने से यहां के जंगलों में डेरा डाले बैठे हैं। पिछले दिनों में दुधवा, कतर्नियाघाट और पीटीआर के विभिन्न हिस्सों में चार अलग-अलग दलों ने प्रवेश किया है। अनुमान के मुताबिक, इन दलों में करीब 50 हाथी शामिल हैं। लगातार...