मधुबनी, सितम्बर 12 -- मधुबनी/लदनियां। नेपाल से आए दो संदिग्ध को लदनियां पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनों कथित रूप से नेपाल की जेल से फरार है। सीमा पार करने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी लदनियां थाना क्षेत्र के छपकी गांव से हुई है। इसकी सूचना तत्काल सीनियर आफिसर को दी गई। नेपाल के अधिकारी से भी संपर्क साधा जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। डीएसपी एवं इंस्पेक्टर से लेकर थानेदार को जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस अफसर लगातार दोनों से पूछताछ में जुटी है। हालांकि पुलिस दोनों के नेपाल की जेल से भागने की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। एसपी ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ चल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.